मिडिल ईस्ट के जंग का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कैसा असर? हर बड़ा अपडेट
आज कल ईरान में युद्ध काफी ज्यादा चलन में है, आइए जानते हैं युद्ध के कारण, हमारे भारत पर क्या असर पड़ रहा है, ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच चल रहे जंग ने पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी है। लेकिन सवाल ये है कि India की जेब पर इसका क्या असर पड़ रहा है
पूरी खबर के 4 बड़े असर
GDP Growth पर सीधा वार (Moody's ने घटाया अनुमान)
भारत दुनिया की सबसे तेज़ रफ्तार से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था था, लेकिन ईरान जंग ने हमारी कमर तोड़ दी है। Moody's Ratings ने India की GDP growth forecast 6.8% से घटाकर 6% कर दी है।एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ये जंग लंबी चली, तो GDP growth 1% और गिर सकती है। क्योंकि India का 55% कच्चा तेल और 90% LPG मिडिल ईस्ट से आता है। जब तेल महंगा होगा, तो फैक्ट्रियां धीमी पड़ेंगी और निवेश घट जाएगा।
Indian Rupee का रिकॉर्ड गिरावट
भारतीय रुपया भारी दबाव में है। जंग शुरू होने के बाद से रुपया 4% से ज्यादा टूट चुका है। यह ₹95 प्रति डॉलर के पार जा गिरा है – जो अब तक का सबसे कम स्तर है।इसका मतलब है कि हमें तेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी – सब कुछ महंगा पड़ेगा। और भारत का trade deficit (आयात-निर्यात अंतर) और बढ़ जाएगा।
Stock Market Bloodbath – निवेशकों का घाटा
शेयर बाजार से निवेशक भाग रहे हैं। Sensex और Nifty 2026 में पहले ही 14% से ज्यादा लुढ़क चुके हैं। 6 अप्रैल 2026 को Nifty 22,606 पर और Sensex 72,886 पर बंद हुआ। इस जंग ने लाखों करोड़ रुपये के निवेशकों की पूंजी डूबो दी है।
RBI की मुश्किलें – क्या ब्याज दर बढ़ेगी?
Reserve Bank of India (RBI):
इस समय दो मुश्किल चुनौतियों के बीच फंसा है। 8 अप्रैल को RBI की मॉनिटरी पॉलिसी की मीटिंग है।
· अगर RBI ब्याज दर घटाता है, तो रुपया और गिरेगा।
· अगर ब्याज दर बढ़ाता है, तो GDP growth धीमी होगी।
ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि RBI ब्याज दर 5.25% पर यथावत रखेगा, लेकिन बाजार में liquidity (नकदी) डालने पर Focus करेगा।?
